फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं डरें नहीं, हिम्मत के साथ मुसीबत का करें सामना

विज्ञापन
22एमएनपी-15-गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में नाटक प्रस्तुत करतीं छात्राएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को बालिका सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे सीओ सिटी अभय नरायन राय ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। साथ ही उन्होंने छात्राओं से मुसीबत का डट कर सामना करने की अपील की। वहीं, माता-पिता को समस्याओं से अवगत कराने की भी बात कही।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बालिका जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि छात्राएं सजग रहें। अपरिचित के साथ किसी भी स्थान पर न जाएं। किसी के द्वारा दिए गए लालच में भी न फंसें। उन्होंने कहा कि छात्राएं जब तक आत्म निर्भर नहीं हो जातीं तब तक मोबाइल पर फेसबुक और व्हाट्सएप के प्रयोग से बचें।
विद्यालय आते-जाते समय यदि कोई दिक्कत आए तो वह उसे छुपाएं नहीं बल्कि अपने परिजनों के साथ उसे साझा करें। माता-पिता से अधिक उनका भला चाहने वाला दूसरा कोई और नहीं हो सकता। कार्यक्रम के दौरान बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा ने छात्राओं को शासन द्वारा बालिका सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बरखा तोमर ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह दी। वहीं प्रधानाचार्या शोभा मिश्रा ने छात्राओं को टोलफ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 108, 102, 181, डायल 100 आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राएं व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें