फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपराजिता' की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने जीते मेडल

Fri, 14 Dec 2018 06:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विजेता छात्राओं को मिले मेडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा में शुक्रवार को अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो वर्गों में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रशासनिक प्रधानाचार्य प्रफुल्ल यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में करीब 100 छात्राओं ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला कक्षा 12 व कक्षा 11 की छात्राओं के बीच हुआ। 

इसमें कक्षा 11 की छात्राओं ने 22-15 के अंतर से जीत हासिल की। जूनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला कक्षा नौ और कक्षा 10 की छात्राओं के बीच हुआ। इसमें कक्षा नौ की छात्राओं ने कक्षा 10 की छात्राओं को रोमांचक मुकाबले में 16-15 से पराजित कर जीत हासिल की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी खेलतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्वर्गीय राजेंद्र सिंह यादव की स्मृति में उनकी पुत्र वधू बीना यादव ने विजेता और उपविजेता छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं किसी से कम नहीं होती है। उनके अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। 

प्रशासनिक प्रधानाचार्य प्रफुल्ल यादव ने कहा कि आज छात्राएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे निकलकर आ रही हैं। वे किसी भी क्षेत्र में अब पिछड़ी नहीं हैं। खेल हो या शिक्षा हर क्षेत्र में उनकी प्रतिभा देखने को मिल रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें