कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव से एक प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ घर से लापता हो गई। मामले में भाई ने अपनी बहन को अगवा किए जाने की रिपोर्ट उसके प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश करने में जुटी है।
क्षेत्र के एक गांव से 5 सितंबर को प्रेमिका को अपने प्रेमी से बात करते हुए परिजन ने देख लिया। परिजन ने उससे फोन छीन लिया। उसके 4 दिन बाद 9 सितंबर को परिजन खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। तभी वह प्रेमी सुनील के साथ घर से कहीं चली गई। परिजन जब खेत से काम कर वापस आए तो उसे घर पर नहीं पाकर तलाश शुरु की। तलाश के दौरान उसे जानकारी हुई कि जिससे उसकी बहन फोन से बात करती थी उसी के साथ वह कहीं चली गई हैं। मामले में उसने प्रेमिका के भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है। शीघ्र ही युवती को बरामद कर न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।
- भाई ने प्रेमी के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज
- पुलिस सर्विलांस की मदद से कर रही तलाश