फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद में गुरुवार को एक युवती ने शादीशुदा प्रेमी के लिए जमकर हंगामा किया। शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने के लिए उसने अपने परिवार वालों को छोड़ दिया।
थाने में युवती की मां, भाई और अन्य लोगों ने भी खूब समझाया, लेकिन युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। बाद में परिजन युवती को छोड़कर चले गए।
शिकोहाबाद निवासी युवती की करहल के रहने वाले शादीशुदा युवक से नजदीकी बढ़ गई। एक माह पूर्व दोनों घर से भाग कर अहमदाबाद पहुंच गए और पति पत्नी की तरह रहने लगे।