मथुरा के एक गांव के रहने वाले युवक ने मुंहबोली नाबालिग भतीजी के साथ शादी कर ली। एक-दूसरे के प्यार में पागल दोनों ने दिल्ली जाकर एक मंदिर में सात फेरे ले लिए।
परिजनों के मुताबिक लड़की अभी नाबालिग है। शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार को युवक और किशोरी को बरसाना स्थित राणा की बगीची के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद किशोरी परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी चाचा को जेल भेज दिया। परिजनों के अनुसार गांव का युवक छोटू, किशोरी का मुंहबोला चाचा है।