फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और भाई हाथ जोड़ते रहे, शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही युवती

Thu, 05 Jul 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद में गुरुवार को एक युवती ने शादीशुदा प्रेमी के लिए जमकर हंगामा किया। शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने के लिए उसने अपने परिवार वालों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


थाने में युवती की मां, भाई और अन्य लोगों ने भी खूब समझाया, लेकिन युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। बाद में   परिजन युवती को छोड़कर चले गए। 
  
शिकोहाबाद निवासी युवती की करहल के रहने वाले शादीशुदा युवक से नजदीकी बढ़ गई। एक माह पूर्व दोनों घर से भाग कर अहमदाबाद पहुंच गए और पति पत्नी की तरह रहने लगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमी संग रहने की जिद

इधर, लड़की के घरवाले उसकी तलाश में जुट गए। इसके बाद जानकारी कर पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। लड़की की मां, भाई और अन्य परिवारीजनों ने उसे खूब समझाया लेकिन लड़की नहीं मानी। 

युवती की मां उसके पैर पकड़ कर घर चलने की गुहार लगाती रही, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। पुलिस ने भी डराया, लेकिन युवती नहीं मानी। वो प्रेमी के साथ रहने की जिद पर उड़ी रही। 

युवक की पहली पत्नी और पिता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा, लेकिन लड़की अपने इरादे से टस से मस नहीं हुई। अंत में इंस्पेक्टर विजय कुमार ने पहली पत्नी से तहरीर देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें