फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटिंग एप पर हुआ प्यार, घर-परिवार छोड़कर युवती पहुंच गई प्रेमी के द्वार, जानिए क्या फिर हुआ

Mon, 02 Dec 2019 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
डेटिंग एप के माध्यम से कासगंज के युवक से राजस्थान की युवती को प्यार हो गया। प्रेमी को जीवन साथी बनाने की उम्मीदें लेकर युवती ने अपना घर परिवार छोड़कर कासगंज आ गई, लेकिन प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


राजस्थान के जयपुर की एक युवती की लाइक एप के जरिए कासगंज के एक युवक से पांच माह पहले दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती प्यार की खातिर अपने परिवार को छोड़कर कासगंज आ गई। वो युवक के घर पहुंच गई। 

उसने युवक से मुलाकात कर उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवक ने उसके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इस पर युवती ने हंगामा कर दिया। उसने मामले की जानकारी माहिला पुलिस को दी। महिला पुलिस ने युवती को थाने ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मां ने किया आने से इंकार

पुलिस ने युवती की मां से संपर्क किया। युवती की मां ने आने से इंकार कर दिया। महिला थाना प्रभारी इंदू वर्मा का कहना है कि युवती की मां से संपर्क साधा गया, लेकिन उन्होंने कहा कि युवती की अपनी इच्छा के अनुसार जीवन यापन करने के लिए स्वतंत्र है। 

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि अब पुलिस सोमवार को युवती को एसडीएम कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट का जो आदेश होगा उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें