फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए युवक ने चोरी की कार, पकड़ा गया तो खुला एक और राज

Mon, 02 Dec 2019 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एक युवक अपनी प्रेमिका को गिफ्ट देने के चक्कर में चोर बन गया। एक साल पहले बाइक चोरी करके प्रेमिका को एक कुत्ता गिफ्ट किया था। इस बार प्रेमिका ने महंगा गिफ्ट मांग लिया। इस पर युवक ने कॉलोनी में ही घर के बाहर खड़ी कार चुरा ली। मगर, इस बार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सदर के इंद्रा पुरम कॉलोनी निवासी गुमान सिंह होटल संचालक हैं। शुक्रवार को उनकी कार फोर्ड फिगो घर के बाहर पार्क में खड़ी थी। शनिवार तड़के चार बजे चोरी कर ली गई। गुमान सिंह ने पुलिस को सूचना दी। 

सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि आरोपी इंद्रापुरम कॉलोनी का ही रजत गौतम है। उसका घर गुमान सिंह के घर से कुछ दूरी पर है। रजत ने स्नातक करने के बाद टेक्नीशियन का कोर्स किया था। इसके बाद कुछ नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

पांच साल से हैं युवती से संबंध

पांच साल से उसके प्रेम संबंध एक युवती से हैं। पूछताछ में रजत ने बताया कि प्रेमिका ने एक साल पहले गिफ्ट मांगा। इस पर आगरा कैंट स्टेशन के बाहर से एक बाइक चोरी कर ली थी। वो 15 हजार रुपये में बिक गई। 

इस पर 12 हजार रुपये में कुत्ता खरीदकर लाया था। यह प्रेमिका को गिफ्ट कर दिया था। तीन हजार रुपये डेटिंग में खर्च हो गए थे। मगर, पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। अब फिर से प्रेमिका महंगा गिफ्ट मांग रही थी। इस पर कार चोरी का प्लान बनाया। वो कार को बेचने की तैयारी करता, उससे पहले ही पकड़ा गया। 
विज्ञापन

चाबी बनवाने पहुंचा तो मिला सुराग

इंद्रा पुरम कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में रजत और उसका एक साथी कार लेकर जाते नजर आ रहे थे। उन्होंने पहले कार का चालक सीट का शीशा तोड़ा, फिर लॉक उखाड़ दिया। कार स्टार्ट नहीं होने पर धक्का मारकर कॉलोनी से बाहर लाए। 

एक लोडिंग टेंपो से रस्सी से बांधकर कार लेकर चले गए। रजत के बारे में सुराग शमसाबाद रोड स्थित एक गैराज से मिला। रजत शमसाबाद रोड स्थित ईश्वरी देवी हॉस्पिटल के पास गैराज पर चाबी बनवाने पहुंचा था। मगर, गैराज संचालक ने मना कर दिया। 

इस पर वह एक होटल के पास खाली जगह पर कार खड़ी करके चला गया था। पुलिस पूछताछ करते हुए गैराज पर पहुंच गई। संचालक से पता चलने पर पुलिस ने तलाश की तो कार खड़ी मिल गई। इसके बाद रजत पकड़ा गया। रजत के साथी के बारे में पड़ताल की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें