फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मौसी के घर आई युवती ने की ऐसी हरकत, मौसा का छूटा पसीना; एक ही रात में लगा 13.50 लाख रुपये का झटका

Tue, 03 Oct 2023 04:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवती को घर पर काम में मदद करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन युवती ने जो हरकत की उसने मौसा के होश उड़ा दिए। एक ही रात में आरोपी युवती ने मौसा को कंगाल बना दिया। 
 
विज्ञापन
Crime girl - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा भोगांव के मोहल्ला पथरिया स्थित एक घर से करीब 13.50 लाख रुपये जेवर और नकदी लेकर गायब हुई युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3.50 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये के जेवर बरामद हुए। पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार की गई युवती को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  Agra: टॉफी-बिस्कुट का लालच देकर  बच्चियों को बैड टच 70 वर्षीय बुजुर्ग, हकीकत पता चली तो घरवाले रह गए हैरान



यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया निवासी अशोक कुमार ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि करीब एक माह पहले पत्नी ने हाथरस के गांव जिमिसपुर निवासी बहन की बेटी शिवानी को घर के काम में हाथ बंटाने के लिए बुला लिया था। 30 सितंबर का वह लोग घर पर नहीं थे। इस दौरान शिवानी 10 जोड़ी कंगन, चार चूड़ियां, सात चेन, एक टीका, तीन जोड़ी कान के झाले, तीन मंगलसूत्र, आठ अंगूठी, 10 जोड़ी पायल, कमरबंद एक मोबाइल और 3.50 लाख रुपये की नकदी सहित करीब 13.50 लाख के जेवर नकदी लेकर गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - Agra: 'आईटीआई प्रयोगात्माक परीक्षा का बहिष्कार' संचालकों ने कहा-हम लोगों के साथ अपनाया जा रहा दोहरा रवैया


आरोपी युवती पुलिस ने की गिरफ्तार
इसके बाद जब परिवार के घर लोग वापस आए तो मामले की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद सोमवार को पुलिस की टीम ने आरोपी युवती शिवानी को जनपद एटा के निधौली कला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चुराए गए 13.50 लाख रुपये के जेवर आदि बरामद हुए। शिवानी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें