फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को कर दिया बदनाम: मंगेतर के पास विदेशी नंबर से आया मैसेज, लिखा था कुछ ऐसा; टूट गया रिश्ता

Mon, 19 Jun 2023 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

युवती की हाल में ही शादी तय हुई थी। न जाने किसने युवती के मंगेतर को व्हाट्स एप पर अश्लील मैसेज भेज दिए। इन मैसेज में युवती के बारे में इतना कुछ लिखा था कि रिश्ता टूट गया। युवती के रिश्तेदार ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
girl crime, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक विदेशी नंबर से आए मैसेज ने युवती का रिश्ता तुड़वा दिया। हाल में ही रिश्ता तय होने के बाद एक अंजान व्यक्ति ने युवती को बदनाम करने की साजिश रची। मंगेतर के पास व्हाट्स एप पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। जिस नंबर से मैसेज भेजे गए, वो कोई विदेशी नंबर लग रहा था। इन मैसेज की वजह से युवती का रिश्ता टूट गया। वहीं इस घटना के बाद दोनों परिवार सदमे में हैं। युवती के परिजन ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  युवक की हत्या: पहले मारी गोली, फिर 'जान' जाने तक चाकू से गोदा; हालत देख सहम गए घरवाले

यहां का है मामला 

सिकंदरा क्षेत्र की युवती का रिश्ता सैंया के युवक से तय हुआ था। दो दिन पहले मंगेतर के मोबाइल पर एक नंबर से मैसेज आए। इसमें युवती के बारे में गलत बातें लिखी हुई थीं। दोनों के परिवारों को पता चला तो वो सदमे में आ गए। उनके सम्मान को ठेस पहुंची। इससे दोनों परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं, जिसके बाद युवती का रिश्ता भी टूट गया। 

ये भी पढ़ें -  सीएम योगी आ रहे मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भगवान की लीलाओं को निहारेंगे, करेंगे श्रीबांकेबिहारी के दर्शन
विज्ञापन

दर्ज कराया मुकदमा 

वहीं युवती के रिश्तेदार ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साइबर सेल की मदद ली जाएगी। इंटरनेट नंबर का प्रयोग करके व्हाट्स एप मैसेज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें -  श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण: जानें क्या है विष्णु कंठ, जिसे हाईकोर्ट में साक्ष्य बनाने की है तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें