फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती को घर ले जाकर की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Fri, 06 Dec 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में एक अल्पसंख्यक युवक ने एक युवती को फोन कर बुलाया। इसके बाद उसे बाइक पर जबरन बैठाकर घर ले जाकर छेड़छाड़ की। युवती की मां ने जानकारी मिलने पर उसे किसी तरह वहां से निकाला। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि चार दिसंबर को उसकी बेटी को आदिल निवासी बड्डूनगर कोतवाली कासगंज ने फोन कर अपने घर बुलाया। न जाने पर आरोपी खुद ही उसे लेने आ गया। हजारा नहर के पास उसकी बेटी चलती बाइक से उतर गई, इस पर युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया और छत पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती की मां बेटी को मौके पर पहुंचकर साथ लेकर कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। सीओ आंचल चौहान ने बताया महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही। जल्द गिरफ्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें