फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: छेड़छाड़ के आरोपी पर नहीं हुई कार्रवाई तो छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा, एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 12 Apr 2022 02:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

आरोपी युवक ने छात्रा के मोबाइल पर पहले अश्लील मैसेज किया, फिर 17 मार्च को रास्ते में छेड़छाड़ की। शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा को एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी के हौसले और बढ़ गए। उसने कॉलेज जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। एसएसपी के हस्तक्षेप पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव की छात्रा मथुरा के डिग्री कॉलेज से एमएड की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि गांव का ही एक मनचला युवक उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज करता है। 17 मार्च को आरोपी ने रास्ते में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत छात्रा ने 112 नंबर पर की। पुलिस ने कार्रवाई की जगह मामले को रफा-दफा करा दिया। 

पीड़िता ने एसएसपी को दी लिखित शिकायत 

इससे आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 23 मार्च को छात्रा रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। आरोपी उसे लगातार परेशान करता रहा। इससे छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया। पीड़िता ने घटनाक्रम की लिखित शिकायत देकर एसएसपी को अवगत कराया। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डिग्री कॉलेज की छात्रा की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ रास्ता रोककर छेड़छाड़ व मोबाइल पर अश्लील मैसेज के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें