फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहसः पुलिस थाने के पास छात्रा का कार सवारों ने किया अपहरण का प्रयास

Wed, 24 Jul 2019 12:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बरहन पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्रित हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा का मंगलवार को टेंपो स्टैंड से कार सवार चार युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर युवकों ने छात्रा और उसके भाई की पिटाई भी की। सरेराह छात्रा के अपहरण का प्रयास, मारपीट की यह घटना थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव भी किया। तब जाकर पुलिस ने पूछताछ के लिए चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। छात्रा आगरा के एक कालेज में पढ़ती है। मंगलवार की शाम 5.20 बजे छात्रा आगरा जाने को अपने भाई के साथ घर से टेंपो स्टैंड पहुंची। टेंपो से वह एत्मादपुर फिर वहां से आगरा जाती।

भाई बहन टेंपो स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी आंवलखेडा की तरफ से आई कार छात्रा को कार में बैठाने का प्रयास किया। भाई के विरोध करने पर कार चालक व उसमें बेठे तीन युवक छात्रा के भाई को पीटने लगे। छात्रा ने भाई को बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। छात्रा को जबरन कार में खींचने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टेंपो स्टैंड पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों को अपनी तरफ आते देख कार सवार चारों युवक एत्मादपुर की तरफ भाग निकले। इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

पीड़ित भाई बहन तुरंत थाने गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पर, पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। घटना की खबर लगते ही परिवारीजन भी पहुंच गए। पुलिस पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। यह देख आसपास के अन्य लोग भी पहुंच गए। लोगों ने पुलिस के खिलाफ थाना घेरा, तो पुलिस की नींद टूटी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर पूछताछ के लिए चार युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें