फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बहका कर बुलाया बालिका को, किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव में बालिका को बहका कर उसे घर से बुला लिया गया। बालिका को गांव के ही एक खाली मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका घर में शुक्रवार की देर शाम बर्तन साफ कर रही थी। तभी गांव का ही अजब सिंह उसके घर के सामने पहुंचा। उसने इशारा कर बालिका को घर के बाहर बुला लिया। वह बहका कर गांव के ही एक खाली मकान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन जब उसके पास पहुंचे तो उसके द्वारा उन्हें धमकी देकर भगा दिया। परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे। जहां घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई। पिता ने तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई हैँ। बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें