शादी का झांसा देकर आरोपी एक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं करीब छह माह तक फरीदाबाद में पत्नी बनाकर रखा। इस बीच एक बार गर्भपात भी कराया। पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मूलरूप से जनपद एटा के सकीट थाना क्षेत्र की रहने वाले एक युवती वर्तमान में शहर के एक मोहल्ला में माता पिता के साथ किराए के मकान में रह रही है। विगत 10 सितंबर 2017 को युवती के परिवार में आयोजित एक कार्यक्रम में शहर के बालाजी पुरम निवासी सुमंत सक्सेना उर्फ बबलू सम्मिलित होने आया था।
इसके बाद बबलू का घर पर आना जाना हो गया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ संबंध बना लिए। वह कभी युवती के घर आता तो कभी अपने घर बुलाता। युवती के परिजनों को जानकारी होने के बाद उन्होंने उसकी शादी करा दी थी।