फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का हाथ पकड़कर खींचना युवक को पड़ा भारी, लोगों ने जमकर लगाई पिटाई

Sun, 24 Nov 2019 04:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर व्यक्ति की पिटाई लगाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में स्ट्रैची ब्रिज पर एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। उसे हाथ पकड़कर खींचने लगा। यह देखकर युवती ने शोर मचा दिया। इस पर लोग जुट गए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में युवती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ये सुलहकुल की नगरी है, मदरसे में सीख रहे संस्कृत भाषा, गीतामृतम पढ़ रहे मुस्लिम बच्चे

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती सिलाई का कोर्स कर रही है। वह शनिवार शाम को छह बजे सिलाई का सामान लेने बाजार आई थी। सामान लेने के बाद स्ट्रैची ब्रिज से वह घर की तरफ जा रही थी। तभी मंटोला का अशरफ मिल गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आठ विवेचक-पांच एसएसपी नहीं खोल सके ग्रोवर दंपती हत्या का 'रहस्य', पढ़ें सनसनीखेज हत्याकांड

आरोप है कि उसने युवती को बहाने से रोक लिया। वह युवती के हाथ में लगी कैंची के बारे में पूछने लगा। इसके बाद दोस्ती के लिए कहने लगा। युवती ने उससे मना कर दिया। इस पर अशरफ ने युवती का हाथ पकड़ लिया। उसे खींचकर ले जाने लगा। इस पर युवती ने शोर मचा दिया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई लगा दी। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें