फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फेसबुक पर हुआ प्यार तो छोड़ आई घर, तलाकशुदा महिला से प्रेमी ने की ऐसी करतूत...चूर-चूर हुए अरमान

Fri, 07 Feb 2025 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

महिला को फेसबुक पर दवा कारोबारी से प्यार हो गया। उन दोनों की मुलाकातें शुरू हो गईं। इस दौरान दवा कारोबारी ने उसे शादी का झांसा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फेसबुक फ्रेंड बनाकर एक दवा कारोबारी ने तलाकशुदा महिला का शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि उसने शादी करने का वादा किया था। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह तलाकशुदा और कामकाजी महिला है। वर्ष 2020 में उसकी पहचान फेसबुक पर पुष्पांजलि अपार्टमेंट, प्रतापनगर निवासी संतोष मित्तल से हुई। उनमें चैटिंग होने लगी। 25 जनवरी 2021 को संतोष मित्तल उनके घर आया। अपने घरवालों से मिलवाने की बात की। एक दिन अपने घर लेकर गया। वहां अपने माता-पिता और बहनों से मिलवाया।

वह संतोष मित्तल के घर आने-जाने लगी। फरवरी 2022 में संतोष के पिता की तबीयत खराब हुई। उसने उनका बेटी की तरह ध्यान रखा। उनकी मौत के बाद 13 दिन तक लगातार उनके घर गई। घरवाले उनके साथ परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार करते थे। 9 अप्रैल 2023 को आरोपी ने घर बुलाकर शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


आरोपी ने शादी का वादा किया लेकिन शादी की नहीं। दबाव बनाने पर एक जुलाई 2024 को परिजन की मौजूदगी में देहली गेट स्थित एक रेस्तरां में सगाई की। इसके बाद शादी के लिए टालमटोल कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें