फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का पदार्थ मिलाकर युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शे का पदार्थ पिलाकर युवती से छेड़छाड़, केस दर्ज
विज्ञापन

फतेहपुरसीकरी। क्षेत्र के एक मोहल्ले में नल से पानी भरने गई युवती को नशे का पदार्थ पिलाकर एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम उनकी बेटी नल पर पानी भरने गई थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी। इस पर उसकी खोजबीन की गई। तलाश करने पर वह पहाड़ के समीप बदहवास हालत में मिली। जहां से उसे घर लाया गया। हालत सुधरने पर उसने एक युवक पर नशे का पदार्थ पिलाकर छेड़छाड़ और पिटाई करने का आरोप लगाया। युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक मान सिंह उर्फ वीपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें