फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: धर्म परिवर्तन न करने पर युवती के साथ किया दुष्कर्म, फिर जमीन भी कब्जाई...दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 18 Apr 2024 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खंदौली के एक गांव में युवती को धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया गया। मना करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीड़िता की जमीन पर भी कब्जा कर लिया। इस मामले में  बजरंग दल से जुड़े व्यक्ति सहित 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली के एक गांव में धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मुसलिम समुदाय की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका आरोप बजरंग दल से जुड़े एक व्यक्ति पर लगाया गया है। पीड़िता की मां ने पांच नामजद सहित 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पहले पूरे परिवार पर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया। बात नहीं मानने पर जमीन पर कब्जा किया। पुलिस से शिकायत पर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती की मां ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि गांव में अकेला उनका परिवार रहता है। इस कारण गांव के कुछ लोग उनके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। वह विरोध करती हैं। कुछ महीने पहले बजरंग दल से बताने वाला चंद्रभान व उसके 15-20 साथी घर में घुस आए। धर्म परिवर्तन के लिए मना करने पर चंद्रभान, जगवीर, उसके पिता प्रताप सिंह, साले राहुल और सचिन ने कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया।

उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की। इस बात पर चंद्रभान रंजिश मान गया। वह परिवार को गांव से भगाने के प्रयास करने लगा। 7 अप्रैल की शाम को बेटी दूसरे घर में सफाई करने गई थी। चंद्रभान इसका फायदा उठाकर घर में घुस आया। बेटी से दुष्कर्म करने लगा। शोर सुनकर दोनों बेटे आ गए। इस पर आरोपी भाग गया। बाद में आरोपी के पिता, भाई तमंचा, डंडा और कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए। परिवार से मारपीट की। इसके बाद मुकदमा दर्ज नहीं करने का दबाव बनाते रहे। इससे परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


युवती के परिवार पर भी मुकदमा
उधर, आरोपी चंद्रभान पक्ष के प्रताप सिंह ने भी मुकदमा दर्ज कराया। इसमें दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला, उसके दोनों बेटों और बेटी को नामजद किया गया है। मुकदमा मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और जानलेवा हमले की धारा में लिखा गया है। प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि 7 अप्रैल को नाती कुलदीप को आरोपी भाइयों ने पकड़ लिया। तमंचा तानकर अगवा करने की धमकी दी। विरोध पर उन्हें पीटा गया। आरोपी युवकों की मां और बहन भी आ गईं। उन पर लाठी डंडे से प्रहार किए। ईंट से भी पीटा गया। इससे बाबा और नाती घायल हो गए। पूर्व में उनके बेटे की हत्या हो चुकी है। आरोपियों की धमकी से परिवार दहशत में है। इसकी सूचना पर पुलिस को दी थी।

जमीन का विवाद, साक्ष्य संकलन कर होगी कार्रवाई
सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर डा. सुकन्या शर्मा ने बताया कि महिला ने बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस पर मारपीट, दुष्कर्म सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विवेचना की जा रही है। प्राथमिक पड़ताल में घटना के पीछे जमीन का विवाद सामने आया है। उधर, जिस पक्ष पर आरोप लगाए हैं, उन्होंने भी मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों ही केस में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई होगी।

संगठन का ऐसे व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर का कहना है कि खंदौली क्षेत्र में चंद्रभान नामक कोई कार्यकर्ता और पदाधिकारी बजरंग दल में नहीं है। संगठन का ऐसे व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें