आगरा में ताजगंज क्षेत्र की युवती से बांदा के युवक ने चार साल पहले व्हाट्स एप पर मैसेज करके दोस्ती कर ली। घर आकर शादी का प्रस्ताव रखा। परिजनों के रिश्ता तय करने पर मिलने लगा। बाद में होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके मोबाइल से फोटो और वीडियो बना लिया। सात महीने पहले दूसरी युवती से शादी कर ली। शिकायत करने की कहने पर धमकाया। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांग रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले वह अपने परिचित की शादी में कानपुर गई थी। शादी में उसकी मुलाकात बांदा निवासी तुषार शिवहरे से हुई। वह घर आ गई। तुषार ने किसी जानकार से उसका मोबाइल नंबर ले गया। इसके बाद व्हाट्स एप पर मैसेज करने लगा। इसमें दोस्ती की कहने लगा। उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर कुछ दिन बाद उसके घर आ गया। इस दौरान परिजनों के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। मगर, परिजन अभी उसकी शादी नहीं करना चाहते थे। इस पर मना कर दिया।
युवती ने पुलिस को बताया कि युवक के घरवाले भी आ गए। रिश्ता सही होने पर दोनों के घरवाले राजी हो गए। इस पर दोनों मुलाकात करने लगे। दिसंबर 2019 में तुषार युवती के घर आया। आरोप है कि बहाने से नाई की मंडी स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो यही कहा कि अब जल्द ही शादी होने वाली है। 22 नवंबर 2021 को दूसरी युवती से शादी कर ली। इसका पता चलने पर परिजन तुषार के घर गए। मगर, उसके घरवालों ने धमकी देकर भगा दिया।
पांच लाख रुपये की कर रहा है मांग
पीड़िता ने आरोप लगाया कि तुषार के पास मोबाइल से खिंचे उसके फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि तुषार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।