फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 12 वर्षीय बच्चे का मिला सिर, एक हाथ और पैर, 48 घंटे पहले हुआ था लापता

Mon, 27 Jun 2022 09:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फतेहाबाद में घर से लापता किशोर की दर्दनाक मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बाजरे के खेत में किशोर का शव मिला। उससे कुछ दूर ही उसका एक हाथ और पैर भी मिला  है।
विज्ञापन
विलाप करते किशोर के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में किशोर का कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। 12 वर्षीय किशोर 24 जून की सुबह घर से शौच के लिए खेत पर गया था, उसके बाद लौटकर नहीं आया। सोमवार शाम उसका सिर खेत में पड़ा मिला।  उससे करीब पांच मीटर की दूरी पर किशोर का एक हाथ और पैर भी मिला है। जानकारी मिलते ही किशोर के परिजनों के साथ मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फतेहाबाद क्षेत्र के कसियाई गांव निवासी किसान ग्यादीन का 12 वर्षीय पुत्र धीरज शुक्रवार दोपहर करीब 11:00 बजे घर से खेतों की तरफ खेलने के लिए जाने की कहकर निकला था। शाम होते-होते किशोर जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई, परिजनों ने आसपास के गांवों समेत खेतों में तलाश किया, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रविवार को परिजन थाना फतेहाबाद में शिकायत करने पहुंचे, पुलिस ने धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर लापता किशोर की तलाश तेज कर दी है। 

सोमवार करीब 7:00 बजे गांव के कुछ बच्चे खेतों में घूम रहे थे, तभी उन्हें लापता धीरज का शौच के लिए ले जाया गया लोटा पड़ा हुआ मिला। जब उन्होंने आसपास देखा तो धीरज का सिर पड़ा हुआ था। साथ ही उससे करीब 5 फीट की दूरी पर एक पैर तथा एक हाथ कटा हुआ पड़ा था। पास ही उसकी चप्पल पढ़ी हुई मिली है। घटना की जानकारी तत्काल उन्होंने अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद धीरज के परिजनों को भी इसकी जानकारी लग गई। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी सौरव सिंह, प्रभारी थाना अध्यक्ष फतेहाबाद आरएन सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई, जो जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें