फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों से बगावत कर थामा प्रेमी का हाथ, आर्य समाज मंदिर में शादी के बाद दी कोतवाली में तहरीर

Mon, 14 Sep 2020 01:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी की एक कॉलोनी निवासी युवती ने आर्य समाज मंदिर में फिरोजाबाद के रहने वाले प्रेमी के साथ शादी रचा ली। इस शादी में युवक के परिजन शामिल हुए, लेकिन लड़की पक्ष से कोई नहीं आया। नवविवाहित जोड़े ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इसमें युवती ने कहा कि वह बालिग है और उसने मर्जी से जीवन साथी चुना है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की रघुराजपुरी कॉलोनी निवासी एक युवती की शादी कुछ समय पूर्व फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी। किन्हीं कारणों के चलते दोनों की शादी नहीं हो सकी। युवती पक्ष के लोग राजी नहीं हुए तो उसने परिजनों से बगावत करने का फैसला कर लिया। रविवार को आर्य समाज मंदिर में शादी रचाने के बाद सीधे कोतवाली पहुंचे।


वहां युवती की ओर से एक तहरीर दी गई। इसमें कहा गया कि वह बालिग है, उसने अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के जीवनसाथी का चुनाव किया है। अब दोनों पति पत्नी है। इंस्पेक्टर एलओ विजय गौतम ने तहरीर लेने के बाद नवविवाहिता जोड़े को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें