फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 'परिवारवाले गलत काम कराना चाहते हैं, प्लीज मेरी मदद कीजिए', युवती ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 20 Nov 2022 03:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में एक युवती ने अपने परिवारवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह सुरक्षा की मदद लगा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मदद की गुहार लगा रही है। युवती का आरोप है कि उसके परिवारवाले उससे गलत काम कराना चाहते हैं। उसके साथ मारपीट करते हैं। युवती का कहना है कि उसने एसएसपी और सीओ से कई बार शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन


युवती एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। वह अपने परिवार की प्रताड़ना से परेशान है। वीडियो में युवती कह रही है कि मैं जीना चाहती हूं। प्लीज मेरी मदद करो। मुझे जीने का हक दिलाइए। मैं कई बार एसएसपी के पास गई। सीओ मैडम के पास भी गई। उन्होंने भी सुनवाई नहीं की। मेरे साथ मारपीट की जा रही है। 

युवती कहना है कि मेरे आगे-पीछे कोई नहीं है। मैं पढ़ना चाहती हूं। पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है। मेरी बहन को सजा दिलाओ। वह गलत काम करती है। पुलिसवालों से उसकी जान पहचान है। परिवारवाले मुझसे से भी गलत काम कराना चाहते हैं। प्लीज मेरी मदद कीजिए। मुझे इंसाफ दिलवाइए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें