फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में युवती का अपहरण, परिजन को जान से मारने की धमकी; दहशत में परिवार

Wed, 06 Dec 2023 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दादी के पास रहने के लिए आई युवती का रास्ते में ही अपहरण कर लिया गया। परिवार के लोग शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
 
विज्ञापन
Crime girl - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अलीगढ़ से दादी के पास आ रही युवती का रास्ते में आरोपियों ने अपहरण कर लिया। पीड़िता ने उनके परिजन से शिकायत की तो परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। परिजन ने अनहोनी की आशंका जताई है। मामले में ताजगंज पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लकावली निवासी पीड़िता ने ताजगंज थान में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि वह अपने पौत्र और पौत्री के साथ रहती है। उनके पड़ोस का एक युवक पौत्री को रास्ते में आते-जाते परेशान करता था। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। उसके परिजन से शिकायत की तो उन्होंने भी परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से पौत्री को उसकी मां के पास अलीगढ़ भेज दिया। 14 नवंबर को वहां से वापस आते समय आरोपियों ने रास्ते से उसका अपहरण कर लिया। उन्हें अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन


ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें