फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा ज्योति केंद्र में युवती, पति का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कस्बा रुनकता से जिम संचालक साजिद के साथ दिल्ली गई युवती ने शादी कर ली थी। पुलिस ने युवती को बरामद किया। साजिद नहीं मिला था। बुधवार को पुलिस ने युवती के बयान कोर्ट में दर्ज कराए थे। उसने अपने बयान में मर्जी से शादी करने की बात कही थी। पति के साथ जाने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि अभी साजिद सामने नहीं आया है। इस कारण युवती आशा ज्योति केंद्र में ही है। उसे पति के आने का इंतजार है।
विज्ञापन

22 वर्षीय युवती 11 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने कस्बा के जिम संचालक साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अपहरण का आरोप लगाया था। युवती को पुलिस ने 11 अप्रैल को दिल्ली से बरामद किया था। युवक पुलिस के हाथ नहीं आया। युवक और युवती के शादी के कागजात सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। साजिद ने युवती से शादी की थी। इसके बाद कस्बा में तीन घरों में आगजनी कर दी गई थी। इस कारण युवती के बयान दर्ज नहीं हो सके थे।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने युवती के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए। इसमें उसने यही कहा था कि वह बालिग है। अपनी इच्छा से शादी की है। युवती को अभी आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। अभी उसे अपनी सुपुर्दगी में लेने कोई नहीं आया है। वह जिसके साथ जाना चाहेगी, उसे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें