थाना मलावन क्षेत्र के हरचंदपुर कलां स्थित केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र की घटना है। मृतका का नाम कुमारी देवकी (22) है। उसके साथ रहने वाली अन्य छात्रा लक्ष्मी ने बताया कि उसने बाथरूम में सहेली के शव को बाथरूम की चौखट पर दुपट्टे से लटका देखा। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके साथ क्या हुए इस बारे में कुछ भी पुलिस स्पष्ट नहीं बता पा रही है। वहीं सूचना पर पहुंचे मृतका के परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।