फिरोजाबाद में एक युवती अपनी सहेली की शादी में आई और दुल्हन बनकर गई। यह मामला सोमवार रात एक शादी समारोह का है। रामगढ़ के मोहल्ला मोमीन नगर की रहने वाली युवती सहेली के निकाह में परिवार के साथ शामिल होने पहुंची थी। यहां उसने प्रेमी के साथ निकाह करने की बात को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पंचायत हुई। पंचायत में हुए फैसले के बाद काजी ने निकाह की रस्मों को करा दिया। इसके बाद वह अपने शौहर के बाद ससुराल चली गई।
मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोमीन नगर का है। युवती के प्रेम संबंध मोहल्ले के ही एक युवक से थे। युवक के परिजन युवती से युवक का निकाह करने के लिए राजी नहीं थे। जबकि युवती युवक पर निकाह करने को दबाव बना रही थी। सोमवार रात दोनों परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। युवती और उसका प्रेमी भी आया।