फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से निकली युवती लापता

Mon, 20 Jan 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से निकली युवती लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लग सका। परिजन ने ट्रांसपाेर्ट नगर के रहने वाले युवक पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली एक युवती शाम के समय घर से कुछ दूर पर ही एक बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने के लिए जाती थी। 18 जनवरी की शाम को भी वह ट्यूशन पढ़ाने की बात कह कर घर से निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। बच्चे के घर जाकर जानकारी ली तो पता चला कि वह आज पढ़ाने के लिए नहीं आई थीं। पिता ने आरोप लगाया कि बाईपास रोड ट्रांसपोर्ट नगर का रहने वाला गौरव यादव उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया है। रास्ते में उन्हें गौरव का साथी रोहित मिला भी था। आशंका है कि रोहित को सारी जानकारी है। पुत्री घर से सोने की चेन, दो अंगूठी आदि जेवर व 75 हजार रुपये की नकदी भी साथ लेकर गई है। पुत्री के साथ आरोपी कोई अनहोनी कर सकता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें