कुरावली। बेलाहार में सोमवार को बिजली चेकिंग व बकाया वसूली के लिए पहुंची विद्युत निगम की टीम के साथ अभद्रता की गई। लाइनमैन ने पीटने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विद्युत उपकेंद्र सोनई पर तैनात लाइन मैन वीनेश कुमार सोमवार को टीम के सदस्य पंकज कुमार, राकेश कुमार व अन्य के साथ गांव बेलाहार में बकाया वसूली व चेकिंग के लिए गए थे। वहां चेकिंग करने के दौरान एक मकान मालिक ने टीम के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्हें अपने घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद उन्होंने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पीटने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। एक टीम ने गांव बेलाहार पहुुंच कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई।