फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की बेवफाई से आहत होकर जान दी

Mon, 16 Mar 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा के व्यक्ति का शव रविवार सुबह कचौरा रेलवे फाटक के नजदीक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मृतक की जेब से डायरी मिली है। इसमें उसने एक महिला की बेवफाई की बात कही है। अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि भी लिखी है। पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


कस्बे में कचौरा रेलवे फाटक के नजदीक खेत में लगे आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ था। लोगों की सूचना पर आई पुलिस को मृतक की जेब से डायरी मिली। इसमें उसका नाम रंजीत सिंह नेगी (46) पुत्र गोपाल सिंह नेगी निवासी चिराला, पोस्ट बाड़ेछीना, अल्मोड़ा लिखा था। डायरी में ही माया नाम की महिला का जिक्र करते हुए लिखा है, ‘मैं माया से बहुत प्यार करता था मगर उसने धोखा दिया। इसलिए अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं।’ अगले जन्म में दोबारा मिलने की बात भी लिखी है। अल्मोड़ा के एक व्यक्ति के यहां आकर आत्महत्या करने को लेकर लोग हैरान थे। कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। एसओ अछनेरा ने बताया कि सुसाइड नोट पर लिखे मोबाइल नंबर पर सूचना दे दी गई है। संभवत: रंजीत आगरा या आसपास काम करता होगा। इस बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें