फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा:  प्यार में धोखा मिलने के बाद प्रेमिका पहुंच गई थाने, प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 07 Mar 2022 03:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अंजान युवक से मुलाकात के बाद उससे प्रेम कहानी तो शुरू हो गई, लेकिन सच्चाई सामने आने पर युवती के सारे सपने टूट गए। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को होटल में बुलाया। उसके साथ समय भी बिताया, लेकिन शादी का जिक्र होते ही मुकर गया।
विज्ञापन
प्यार में धोखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल फोन कॉल से शुरू हुए प्यार के बाद निबोहरा के युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ होटल में मनमानी की। बाद में युवक शादी से मुकर गया। रविवार को युवती ने निबोहरा थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

 

पहली मुलाकात में ले लिया मोबाइल नंबर  

युवती एत्मादपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि निबोहरा क्षेत्र के पछायं गांव निवासी रमेश चंद्र वाटरवर्क्स आगरा में उससे मिला था। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन नंबर एक दूसरे को दिए। इसके बाद बातें होने लगीं। बातचीत प्रेम प्रसंग में बदल गई। युवती का आरोप है कि दोनों आगरा के होटल में भी मिले जहां शादी करने के वादा हुआ। 


शादीशुदा निकला प्रेमी 

लड़की का कहना है कि लड़का पहले से शादीशुदा है परंतु उसने यह बात छुपा ली। रविवार को लड़के ने बातचीत करने के लिए युवती को बुलाया। दोनों ने वाहन में बैठकर बातचीत की। बात नहीं बनने पर युवक उसे निबोहरा क्षेत्र के ग्राम कछपुरा के पास वाहन से उतारकर चला गया। इसके बाद युवती ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। 

दर्ज हुआ मुकदमा 

सीओ सौरव सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी रमेश चंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें