फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः राधाकुंड में स्नान के दौरान पैर फिसलने से डूबी किशोरी की मौत

Wed, 11 Sep 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
आरती सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राधारानी कुंड में स्नान के दौरान पैर फिसने से किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को सुबह किशोरी घर से राधारानी कुंड में स्नान करने के लिए राधाकुंड आई और गोपालजी घाट पर स्नान करने को सीढ़ियों पर उतरते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ताजमहल पर लहराया भगवा झंडा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कुछ देर तक किशोरी पानी से बाहर नहीं निकली तो वहीं स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया और भीड़ एकित्रत हो गई। लोगों ने खोताखोरों को बुलाकर किशोरी को कुंड से बाहर निकाला। पुलिस और स्थानीय लोग किशोरी को गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया लेकिन जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी की शिनाख्त आरती सिंह उम्र करीब 17 वर्ष पुत्र भूरी सिंह निवासी नगला बेरु थाना मगोर्रा के रूप में की है। भाई बंशीलाल ने बताया कि बहन आरती 12 वीं की छात्रा थी, धार्मिक प्रवृत्ति की थी। वह राधाकुंड में स्नान करने के लिए आया करती थी।

ये भी पढ़ें: कासगंजः छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 7 बजे घर से राधाकुंड में स्नान करने की कह कर आई थी। लेकिन 11 बजे तक वापस घर न लौटने पर ढूंढने के लिए राधाकुंड आये। थाना प्रभारी लोकेश भाटी बताया कि किशोरी राधाकुंड में स्नान को आई थी। कुंड में डूबने से युवती की मौत हो गई परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते, पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें