फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संस्कृति अपार्टमेंट में चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत...15 मिनट तक तड़पती रही, किसी ने नहीं की मदद

Tue, 06 May 2025 08:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत हो गई। युवती के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
 
विज्ञापन
युवती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पश्चिमपुरी स्थित संस्कृति अपार्टमेंट में चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर युवती की मौत हो गई। वह घरेलू कामकाज करती थी। गिरने के बाद देर तक भूतल पर तड़पती रही। आरोप है कि अपार्टमेंट के लोग मदद के लिए नहीं आए। बाद में छोटी बहन ने पुलिस को सूचना दी। एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले युवती ने दम तोड़ दिया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 

मूल रूप से रामनगर, डौकी के रहने वाले वीरू अपने परिवार के साथ शास्त्रीपुरम में किराये पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह शाहगंज में जनरल स्टोर पर नौकरी करते हैं। उनकी दो बेटियों में पूनम (18) और शिवानी (15) और छोटा बेटा है। पूनम दो माह से संस्कृति अपार्टमेंट, पश्चिमपुरी में अपनी बहन शिवानी के साथ फ्लैट में घरेलू कामकाज करती हैं।



 

पूनम गुंजन के फ्लैट में काम करती थी, जबकि शिवानी दूसरे फ्लैट में काम कर रही है। शिवानी ने बताया कि रविवार दोपहर 12:30 बजे दोनों अपार्टमेंट में पहुंचीं। वह रजिस्टर पर एंट्री कराने के बाद लिफ्ट से चली गई, जबकि पूनम एंट्री कर रही थी। कुछ देर बाद वह बाहर निकली तो शोर सुना। वह भूतल पर आई तो पूनम जमीन पर पड़ी हुई थी।

उसने खुद पुलिस को कॉल किया। पुलिस एंबुलेंस की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। मगर, तब तक पूनम ने दम तोड़ दिया। शिवानी का आरोप है कि पूनम के साथ लिफ्ट में कोई घटना हुई है। इसके बाद ही वह छत से फेंकी गई है। पूनम के पिता वीरू का कहना है कि बेटी आत्मघाती कदम नहीं उठा सकती। घर में ऐसी कोई बात नहीं हुई थी।

उसके साथ अनहोनी हुई है। बेटी जहां काम करती थी, वहां से छोड़ना चाहती थी, लेकिन मालकिन ने एक माह और काम करने के लिए कहा था। बोला था कि अगर काम छोड़ोगी तो एक महीने का पैसा नहीं दूंगी। इस कारण वह काम पर जा रही थी। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले का कहना है कि जांच की जा रही है। एक युवक पर आरोप लगाया गया है।
 

बचाई जा सकती थी जान
शिवानी अपनी बड़ी बहन की मौत से सदमे में है। उसका कहना था कि जब उसने बहन को जमीन पर खून से लथपथ पड़े देखा तो आसपास के लोग ऊपर से झांक रहे थे। कुछ लोग बाहर भी आए थे, लेकिन किसी ने मदद करने की कोशिश नहीं की। यहां तक कि किसी ने पुलिस भी नहीं बुलाया। वह कभी अपनी बहन को संभालती तो कभी पुलिस को कॉल लगा रही थी।

 

करीब 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची, वह अपने दुपट्टे से खून साफ करती रही। लेकिन किसी को रहम नहीं आया। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई वह आधा घंटे की देरी से आई। इसके बाद बहन को अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर पूनम की सांसों की डोर तब तक टूट गई। शिवानी का कहना था कि अगर बहन को तुरंत इलाज मिलता तो शायद वह बच जाती।
 

उठ रहे यह सवाल
- पूनम अपार्टमेंट की लिफ्ट से चौथी मंजिल पर अपने फ्लैट के लिए पहुंची।
- अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच क्यों नहीं की गई।
- अपार्टमेंट में युवती के आने पर और कौन आया था?

 
विज्ञापन

खंदारी में भी छत से गिरी थी किशोरी
 करीब दो साल पहले खंदारी के एक अपार्टमेंट में भी इस तरह की घटना हुई थी। नगला बूढ़ी की रहने वाली किशोरी फ्लैट में काम करने गई थी। वह भी ऊपर से गिरी थी, उसकी मौत हो गई थी। परिजन ने अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस ने केस दर्ज किया था। लेकिन इस घटना के पीछे भी सच्चाई आज तक सामने नहीं आ सकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें