फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी सहेली का रिश्ता तुड़वाने के लिए फेसबुक पर की ये गंदी हरकत

Fri, 01 Sep 2017 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में अपनी सहेली का रिश्ता तुड़वाने के लिए एक युवती ने फेसबुक पर साजिश की। सहेली की फेक आईडी बना ली और उसके मंगेतर को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। इसके बाद बदनाम करना शुरू कर दिया। मामला साइबर क्राइम सेल में पहुंचा। इस पर पूरा मामला सामने आ गया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के शाहगंज क्षेत्र की युवती का रिश्ता आगरा से बाहर के एक युवक से तय हुआ था। सगाई के कुछ दिन बाद युवक रिश्ता तोड़ने की कहने लगा। इस पर युवती डिप्रेशन में आ गई। युवती को किसी ने बताया कि फेसबुक पर उसकी फेक आईडी बना दी गई है। आईडी पर उसे बदनाम किया गया है। 

उसका मंगेतर भी फ्रेंड लिस्ट में शामिल है। इस पर युवती ने साइबर क्राइम सेल में शिकयत की। शिकायत जांच की गई। जांच में सामने आया कि युवती की सहेली ने ही फेक आईडी बनाई थी। ऐसे ही एसएन मेडिकल कालेज के एक डाक्टर का रिश्ता तुड़वाने की भी कोशिश हो चुकी है, जहां भी रिश्ता तय होता था, वह मैसेज भेज देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी युवक से सहेली का हुआ रिश्ता

पीड़ित युवती ने बताया कि जिस युवक से उसका रिश्ता तय हुआ है, उसी से पूर्व में उसकी सहेली का रिश्ता तय हुआ था। मगर, युवक ने किसी कारण के चलते रिश्ता तोड़ दिया। जब युवती को पता चला कि युवक का रिश्ता उसकी सहेली से ही हुआ है तो उसने रिश्ता तोड़ने के लिए फेसबुक पर साजिश कर डाली। अब युवती के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें