आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में शनिवार रात को आगरा-बयाना रेलवे लाइन पर गांव सराय सहारा के समीप युवती का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। उसने आत्महत्या की है या हत्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस मृतका के शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
एसओ अवनीश त्यागी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शनिवार रात एक बजे युवती का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया है कि युवती की उम्र लगभग 24 वर्ष है। पुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार युवती की मौत ट्रेन से कटकर हुई है।