फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मलपुरा में रेलवे लाइन पर मिला युवती का शव, ट्रेन से कटकर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Mar 2022 04:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

थाना मलपुरा के एसओ अवनीश त्यागी ने बताया कि मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में शनिवार रात को आगरा-बयाना रेलवे लाइन पर गांव सराय सहारा के समीप युवती का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। उसने आत्महत्या की है या हत्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस मृतका के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


एसओ अवनीश त्यागी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शनिवार रात एक बजे युवती का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  एसओ ने बताया है कि युवती की उम्र लगभग 24 वर्ष है। पुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार युवती की मौत ट्रेन से कटकर हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें