फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर युवती ने की थाने में शिकायत, डॉक्टर ने दिखाया 70 लाख की शॉपिंग का ब्यौरा

Sat, 31 Aug 2019 11:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में थाना एमएम गेट में दांतों के एक डॉक्टर के खिलाफ युवती ने शिकायत की कि वो उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। युवती का कहना है कि इनकार करने पर उसे धमकी दी जा रही हैं। उसने डॉक्टर के कई मैसेज भी पुलिस को दिखाए।
विज्ञापन


पुलिस ने डॉक्टर को बुलाया तो वो चेक बुक, क्रेडिट कार्ड से की गई शॉपिंग का ब्योरा लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने कहा कि युवती ने उससे 70 लाख रुपये खर्च कराए। महंगे से महंगे गिफ्ट उसे दिए हैं, सबका ब्योरा है। सोने और चांदी के उपहार भी दिए हैं।

डॉक्टर के मुताबिक तीन साल पहले उसकी पहचान थाना हरीपर्वत क्षेत्र की युवती से हुई थी, तब वो एक सीनियर डॉक्टर के यहां प्रैक्टिस करता था। युवती को फोन नंबर दिया था। दोनों बात करने लगे तो दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन


वहीं युवती का कहना है कि डॉक्टर रकम बढ़ा-चढ़ाकर बता रहा है। हालांकि बाद में दोनों ने राजीनामा लिखकर दे दिया। पुलिस ने बताया कि राजीनामा मिल जाने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें