अधिकारियों ने मृतक बालिका के परिजन को आर्थिक मदद का भरोसा दिया। उन्होंने अन्य पीड़ितों को भी मदद का भरोसा दिया। एसडीएम प्रेमनरायन, सीएफओ आनंद रजनीश, सिकंदरपुर वैश्य, गंजडुंडवारा, पटियाली थानों की पुलिस एवं पटियाली तहसील के तमाम राजस्व कर्मी मौके पर पहुंच गए। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
घरों में नहीं बचा सामान
आबादी के बीच हरे पेड़ और चारा काटने की मशीन, पंपसेट भी आग की चपेट में आ गए। भुर्जियों में पशुओं का चारा, भूसा स्टोर था। बिटौरों में गोबर के उपले सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। पूरे गांव में अग्निकांड के साथ ही चीत्कार मच गया। पीड़ितों के पास न खाने को कुछ बचा और न कुछ पहनने को। सब कुछ आग की लपटों में समा गया।