फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत के चलते तीन माह की बच्ची सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उमस भरी गर्मी से जिले में बच्चों और बुजुर्गों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को नगला जुला निवासी तीन माह की बच्ची और एक बुजुर्ग महिला की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉॅलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 655 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला पहुंची निवासी ऊदल सिंह की 80 वर्षीय पत्नी विट्टन देवी को कुछ दिन से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने मंगलवार को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां रात में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला निवासी अंकित की तीन माह की पुत्री प्यारा को सांस लेने में समस्या होने पर बुधवार को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग का कहना था कि बच्ची मृत अवस्था में लाई गई थी वहीं वृद्धा को अंतिम सांसों में ही भर्ती किया गया था।
गौरव दुबे ने देखे बाल मरीज
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर चलते बुधवार को भी बाल मरीजों के उपचार की समस्या रही। संविदा डॉ. गौरव दुबे ने बाल मरीजों को बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में बैठकर उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें