फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली से पहले मिलेगी दो और टाउनशिप में भूखंड की साैगात

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ग्रेटर आगरा में गंगापुरम और नर्मदापुरम की आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) शहरवासियों को दिवाली से पहले दो और नई आवासीय योजनाओं की बड़ी सौगात देने जा रहा है। प्राधिकरण ने गोमतीपुरम और गोदावरीपुरम टाउनशिप में भूखंडों के आवंटन की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके लिए अक्तूबर महीने के पहले हफ्ते से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। प्राधिकरण की योजना के अनुसार, आम जनता से एक महीने तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद यदि किसी आवेदक से फॉर्म भरते समय कोई गलती हुई होगी तो उसे सुधारने का मौका दिया जाएगा। सभी आवेदनों की जांच और त्रुटियों के सुधार के बाद दिसंबर महीने में लॉटरी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया जा सकता है।
प्राधिकरण का मुख्य लक्ष्य नए साल की शुरुआत से पहले आवंटन प्रक्रिया को हर हाल में पूरा करना है। एडीए की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने बताया कि गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के भूखंडों के लिए प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और वर्तमान में आवंटित हो चुके भूखंडों की कागजी कार्रवाई का काम चल रहा है। बताया कि अगले चरण में गोमतीपुरम और गोदावरीपुरम के लिए आवेदन शुरू किए जाएंगे। गोमतीपुरम टाउनशिप को 49 हेक्टेयर क्षेत्र में और गोदावरीपुरम टाउनशिप को 42.28 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित कर बसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें