फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चाइना के लहसुन के विरोध में उतरे घिरोर के व्यापारी

Fri, 20 Dec 2024 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। कस्बा की लहसुन मंडी में चाइना का लहसुन आ रहा है। स्थानीय व्यापारियों में इसका विरोध करते हुए तस्करी को रोके जाने की मांग की। शुक्रवार को तहसील में धरना प्रदर्शन करने के साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
घिरोर मंडी में मंडी में लहसुन की बड़ी आवक और बिक्री है। यहां से प्रदेश के अलावा दूसरे देशों में भी लहसुन निर्यात किया जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से चाइना से तस्करी कर लाए जाने वाले लहसुन ने यहां के व्यापारियों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को स्थानीय व्यापारियों ने तहसील में धरना देने के साथ ही प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम घिरोर को सौंपा। इसमें कहा है कि चीनी लहसुन भारत में प्रतिबंधित है। अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, वर्मा, ईरान आदि देश से गैर कानूनी तरीके से यह भारत लाया जा रहा है। जिसके चलते व्यापारियों को नुकसान है। इसके साथ ही भारत सरकार के राजस्व को भी नुकसान है। किसानों और व्यापारियों की चाइना के लहसुन की मौजूदगी के चलते नुकसान हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र गुप्ता, विकास कुमार, संतोष कुमार, दिलीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह वर्मा, अखिलेश कुमार, बॉबी सक्सेना मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें