फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी बेटी वापस दिला दो साहब--

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा के सामने एक महिला ने रोते हुए अपनी बात रखी। कहा कि साहब...उसकी बेटी को वापस दिलवा दो। आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता का पुत्र उनकी लड़की को भगा ले गया है। मंत्री ने सीओ को लड़की बरामद कराकर महिला को सौंपने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा जिले में थे। ट्रांजिस्ट हॉस्टल में उनके सामने एक महिला पहुंची। उसने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी को एक लड़का भगा ले गया है। लड़के के पिता भाजपा नेता हैं जबकि महिला का परिवार गरीब है। लड़की का पिता घर से बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। बताया कि वह छह दिन से कोतवाली के चक्कर लगा रही है। पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही है। अपनी बात कहते कहते महिला रोने लगी।
मंत्री ने मौके पर मौजूद सीओ से कहा कि लड़की को जल्दी ही तलाश कर महिला के हवाले कर दिया जाए। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मंत्री ने कहा कि लापरवाही नहीं करें। मैं इस मामले की जानकारी लेता रहूंगा। उन्होंने पीड़ित महिला से कहा कि पुलिस कार्रवाई करेगी। अगर नहीं करती है तो पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें