कासगंज पटियाली क्षेत्र के गांव मेहोला के समीप श्रद्घालु का शव मिलने के बाद मौके पर एकत्रित लोग
- फोटो : KASGANJ
कासगंज/ गंजडुंडवारा। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा में डूबे तीन श्रद्धालुओं में से दूसरे युवक का शव भी रविवार को बरामद हो गया। अब तक दो श्रद्धालुओं के शव गंगा से निकाले जा सके हैं। एक श्रद्धालु अभी भी लातता है।
अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित कर स्नान के दौरान एटा के शेर सिंह, गंजडुंडवारा के अंकित और शिवम गंगा में डूब गए थे। शनिवार को गंजडुंडवारा की सुदामापुरी के अंकित का शव पीएसी की फ्लड यूनिट ने गांव मेहोला से बरामद किया। वहीं रविवार को मेहोला से ही श्रद्धालु शिवम का शव भी बाहर निकाला गया। शव मिलते ही शिवम के परिवार में चीत्कार मच गई। हालांकि अभी भी शेर सिंह की तलाश नहीं हो सकी है।
- पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोरों के प्रयास से अंकित और शिवम केशव गंगा से निकाले जा सके हैं। तीन दिन तक विशेष अभियान चलाया गया था।
- गवेंद्र गौतम, सीओ पटियाली।