फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने नहर में लगाई छलांग, लापता

विज्ञापन
कासगंज की हजारा नहर में महिला द्वारा छलांग लगाने के बाद एकत्रित लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव गहराना की महिला ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला की तलाश में गोताखोर लगाए। हालांकि शाम तक महिला का सुराग नहीं लग सका था। गंगा में निगरानी कर रही पीएसी की फ्लड यूनिट को भी हजारा नहर में महिला की तलाश के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

गहरना निवासी महिला गीता (25) पत्नी शेर सिंह रविवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव नदरई के समीप हजारा नहर के पुल पर पहुंची। यहां पर महिला ने नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने महिला को छलांग लगाते देखा तो पुलिस का सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को महिला की तलाश के लिए लगाया। काफी देर तक गोताखोरों का सफलता नहीं मिली।
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने कछला घाट पर निगरानी कर रही फ्लड यूनिट को भी महिला की तलाश के लिए बुलाया। पीएसी के जवानों ने स्टीमर के माध्यम से काफी दूरी तक महिला की तलाश की, लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। महिला ने नहर में छलांग क्यों लगाई? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

- महिला की तलाश में गोताखोर और पीएसी की फ्लड यूनिट जुटी हुई है। नदरई पुल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला काफी देर तक पुल पर इधर उधर घूमती रही और अचानक छलांग लगा दी। महिला की तलाश जारी है।
विज्ञापन

- दिनेश दुबे, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें