फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महाप्रबंधक ने आगरा मंडल के रेल खंडों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने आगरा मंडल के रेल खंडों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने बुधवार को आगरा मंडल के आगरा कैंट - यमुना ब्रिज, आगरा फोर्ट - बिवाई और आगरा कैंट - बटेश्वर रेल खंडों का विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल पथ और उससे जुड़े सभी प्रतिष्ठानों जैसे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि का अवलोकन किया।


महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह निरीक्षण के दौरान आगरा फोर्ट- बांदीकुई रेल खंड में चल रहे दोहरीकरण कार्य की समीक्षा की गई। उन्होंने मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई व्यवस्था, राइडिंग क्वालिटी, विशेष रूप से पॉइंट एवं क्रॉसिंग पर ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स में सुधार, ओएचई की स्थिति, लेवल क्रॉसिंग गेटों की स्थिति और पुलों को देखा। समपार फाटक, आरओबी/आरयूबी की उपलब्धता की भी समीक्षा की। इस विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण में संरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमृत स्टेशनों का निरीक्षण

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान खंड में आने वाले अमृत स्टेशनों में चयनित अछनेरा जंक्शन, खेड़ली, फतेहाबाद और मंडावर महवा रोड रेलवे स्टेशनों को देखा। उनके प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, जलपान गृह, शौचालय और टिकट काउंटर जैसी सुविधाओं का जायजा लिया। स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य और भविष्य की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इसके अतिरिक्त, घोसराना स्टेशन की नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया गया। फतेहाबाद, बटेश्वर और बाह स्टेशनों का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ल सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें