फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, अब प्लेटफार्म पर मिलेगा जनरल कोच का टिकट

Mon, 16 Mar 2020 10:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कैंट और फोर्ट पर एटीवीएम से भी ले सकते हैं टिकट
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन के जनरल कोचों में सफर करने वाले यात्रियों को अब टिकट विंडो पर कतार में लगकर टिकट नहीं लेना पड़ेगा। प्लेटफार्म ड्यूटी पर रहने वाले टीटीई एमईटीएम (मोबाइल इनेबल टिकटिंग मशीन) से यात्रियों को टिकट देंगे। 
विज्ञापन


ट्रेन के चलने का वक्त हो गया है और आप टिकट लेने को कतार में लगे हैं, ऐसे में यात्रियों को टिकट की चिंता नहीं करनी होगी। वह प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात टीटीई से जनरल कोच का टिकट ले सकेंगे।

आगरा मंडल से होकर गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के साधारण कोचों में बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। इनमें दैनिक यात्रियों का वर्ग भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे जल्द ही प्लेटफार्म ड्यूटी करने वाले टीटीई को एमईटीएम उपलब्ध कराने जा रहा है। यह कर्मचारी यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही टिकट काटकर देंगे। इससे जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि यह सुविधा संभवत: अगले माह से शुरू हो सकेगी।

कैंट और फोर्ट पर एटीवीएम से भी ले सकते हैं टिकट
जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशनों पर एटीवीएम भी लगा रखी हैं। इन मशीनों से कार्ड बनवाने वाले दैनिक यात्रियों के साथ ही आम यात्री भी जनरल टिकट खरीद सकता है। हालांकि आगरा फोर्ट स्टेशन पर तीन माह से एटीवीएम पर कर्मचारी तैनात नहीं है। ऐसे में यात्रियों को विंडो से ही टिकट लेनी पड़ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें