दयालबाग के कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड
आगरा। दयालबाग के कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इरशाद खान मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जीडी गोयनका क्रिकेट अकादमी ने फाइनल में जगह बनाई।
पहले सेमीफाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीडी गोयनका क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 45 ओवरों के मैच में 41.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। कबीर शर्मा ने 62, पार्थ भारद्वाज ने 28 व रोहित ने 27 रन बनाए। अभिजीत शर्मा व अर्जुन पचौरी ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलीवर क्रिकेट अकादमी 20.5 ओवरों में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अर्जुन पचौरी ने नाबाद 56 रन बनाए। रोहित व हार्दिक शर्मा ने 2-2 विकेट झटके।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रोहित को मुकेश शर्मा व सुशील भारद्वाज ने दिया। मैच के अंपायर प्रशांत सिकरवार व आदर्श ठाकुर रहे। मैच के दौरान द्रवित शर्मा, किताब सिंह, संतोष शर्मा, हरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।