फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में 45 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र

Fri, 23 Jan 2026 03:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने 154 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। जिसमें 18 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील और 45 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स के साथ कंट्रोल रूम से विशेष निगरानी भी होगी। इनके स्ट्रांग रूम में नाइट विजन कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में नवाब सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय सरैधी, तांतपुर इंटर कॉलेज तांतपुर, सगीर फातिमा कन्या इंटर कॉलेज आगरा, जनता इंटर कॉलेज नगला नत्था चमरौला, महावीर शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज खेरागढ़, चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज मुखरई, डीबीएस इंटर कॉलेज तेहरा गेट फतेहपुर सीकरी, जय धनौला इंटर कॉलेज धनौलाकलां, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बटेश्वर बाह, किरोड़ी स्वामी गंगाधर लाल इंटर कॉलेज तांतपुर, रामकृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज अटा खेरागढ़, जगन सिंह इंटर कॉलेज सैयद नदौता, गोपाल सिंह इंटर कॉलेज जलेसर रोड, आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज मियापुर, जवाहर सिंह इंटर कॉलेज सेवला गोवरा डौकी, राम दुलारी देवी इंटर कॉलेज कांकरपुरा फतेहाबाद, बीके अग्रवाल इंटर कॉलेज विद्यानगर नगला पदी और सुखराम इंटर कॉलेज कुकथरी पिनाहट शामिल हैं।

वहीं संवेदनशील श्रेणी में सैनिक इंटर कॉलेज फतेहपुरा बाह, लाखन सिंह इंटर कॉलेज चांगोली, विवेकानंद इंटर कॉलेज जारूआ कटरा, गजाधर प्रसाद इंटर कॉलेज मदैयनपुरा, धरम अमरदीप इंटर कॉलेज शमसाबाद, ईश्वरी प्रसाद आदर्श इंटर कॉलेज नगला अजीता, शांतिदेवी कन्या इंटर कॉलेज मलपुरा, शंकरा देवी इंटर कॉलेज करबना ताजगंज, रामचंद्र पब्लिक इंटर कॉलेज बाईपुर सिकंदरा, भगवती देवी कन्या इंटर कॉलेज नगला देवहंस, ज्ञान इंटर कॉलेज दहतोरा बोदला, शांतिदेवी इंटर कॉलेज पुरामना किरावली, विशंभर दयाल इंटर कॉलेज विरहेरू, कालीचरन इंटर कॉलेज अकबरपुर श्यामो, मुरारी सिंह इंटर कॉलेज गढ़ी चंदन सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जगनेर, फतेहाबाद, एत्मादपुर, बाह, किरावली, खैरागढ़, शमसाबाद और सदर क्षेत्र के कई इंटर कॉलेजों को भी संवेदनशील सूची में रखा गया है।
विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था रहेगी। प्रश्नपत्रों के वितरण से लेकर उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन तक पूरी प्रक्रिया पर विशेष नजर रखी जाएगी।


मंडल में 3.13 लाख परीक्षार्थी

संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2026 में मंडल के चार जिलों में कुल 472 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब 3.13 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। सबसे अधिक परीक्षार्थी आगरा जनपद में पंजीकृत हैं। यहां 154 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के 60,371 और 12वीं के 61,551 परीक्षार्थी, कुल 1,21,922 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
मथुरा जनपद में 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10वीं के 35,188 और 12वीं के 34,981 परीक्षार्थी, कुल 70,169 छात्र पंजीकृत हैं। फिरोजाबाद जनपद में 106 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के 56,632 और 12वीं के 14,223 परीक्षार्थी, कुल 70,855 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं मैनपुरी जनपद में 93 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के 29,664 और 12वीं के 20,980 परीक्षार्थी, कुल 50,644 छात्र पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें