आगरा। सबसे तेज रफ्तार ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस एक बार फिर से पटरी पर दौड़ने लगेगी। इस महीने के अंत तक गतिमान एक्सप्रेस निजामुद्दीन स्टेशन से झांसी के बीच संचालित होने लगेगी। इसे फिर से चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।
उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम सुशील श्रीवास्तव ने ऑन लाइन प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडल की 90 फीसदी मेल, एक्सप्रेस ट्रेन फिर से संचालित कर दी गई हें। कोरोना की दूसरी लहर में रेलवे ने 36 लोडेड और 25 खाली ऑक्सीजन स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया था। दो ऑक्सीजन स्पेशल गाड़ियां यमुना ब्रिज माल गोदाम पर आई थीं।
डीआरएम ने बताया कि मंडलीय रेल चिकित्सालय में 15 बेड के कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है। 250 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन जनरेटर प्लांट का कार्य चल रहा है। 72 फीसदी कर्मचारी वैक्सीन लगवा चुके हैं।