फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट से पहले ही दौड़ेगी ‘गतिमान’

Tue, 19 Jan 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और आगरा के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानी गतिमान एक्सप्रेस की लगभग सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। उत्तर रेलवे (दिल्ली) और उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद) ने मुख्य संरक्षा आयुक्त की 14 शर्तों के सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर काम पूरा करके अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी है। ऐसे में सबसे तेज दौड़ने वाली गतिमान एक्सप्रेस रेल बजट से पहले ही ट्रैक पर दौड़ने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन

डेढ़ साल में दिल्ली-आगरा के रूट पर गतिमान एक्सप्रेस के अब तक एक दर्जन से अधिक ट्रायल हो चुके हैं। गतिमान एक्सप्रेस के संचालन के लिए उत्तरी रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के संरक्षा आयुक्तों ने सुरक्षा कारणों से 14 बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की थी। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो दोनों मंडलों ने सुरक्षा पर लगभग पूरा काम कर दिया है। इसके बाद सेफ्टी सर्टिफिकेट और रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी है।
अब इस ट्रेन का संचालन कब होगा? इसका फैसला रेलवे बोर्ड जल्द कर सकता है।  इस साल के शुरुआत में ट्रेन का संचालन शुरू करने का विचार था मगर कोहरे के कारण रेल प्रशासन किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। यही कारण है कि इस ट्रेन की शुरुआत को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।  आगरा कैंट से दिल्ली तक कई स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से दीवार बनाए जाने का काम होना था। रेल अधिकारियों का कहना है कि वल्नरबल जगहों का काम पूरा हो गया है। कई स्थानों पर काम जारी है, इसका टाइम फ्रेम (समयावधि) भी तय कर दिया है। एडीआरएम एसपी सिंह ने बताया कि जल्द ही गतिमान एक्सप्रेस शुरू हो सकती है। रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी गई है
विज्ञापन

अब दिल्ली दूर नहीं
यमुना एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद सड़क मार्ग से दिल्ली की दूरी कम हो गई। इसके बाद दिल्ली से आगरा के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस 90 मिनट में दिल्ली की दूरी तय कर लेगी। इस तरह ट्रेन से भी दिल्ली दूर नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें